उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: महराजगंज कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत सोमवार को तहसील फरेंदा में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। अभियान में सैकड़ों लोगों, विशेषकर अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि बीजेपी वोट चोरी कर संविधान को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” महज एक नारा नहीं, बल्कि लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने का स्पष्ट आह्वान है। उन्होंने कहा कि आज यह आंदोलन जन अभियान का रूप ले चुका है और राहुल गांधी परिवर्तन के वाहक के रूप में जननायक बनकर उभरे हैं।
कार्यक्रम को पूर्व महासचिव/जिला अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष झिनकू चौधरी तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं, किसानों और मजदूरों के सहयोग के लिए आभार जताया तथा हस्ताक्षर अभियान को गांव-गली तक ले जाने की अपील की।

अभियान की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने की जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव चंदन तिवारी, कुंज बिहारी निषाद, जिला सचिव अमरनाथ अमर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, मोहम्मद हारून, आलोक कुमार यादव, सोमई यादव, बुद्धिराम यादव, मोहन मौर्य, बबलू शर्मा, दशरथ चौधरी, लक्ष्मी शंकर यादव, अनवर उर्फ लंबू, परमात्मा सिंह एडवोकेट, सरोज मिश्र एडवोकेट, संजय मिश्र एडवोकेट, पारस चौरसिया, पिंटू भारती, शहाबुद्दीन, मनोज कुमार, सुभाष शर्मा, रामचंद्र साहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान में जुटे लोगों ने हस्ताक्षर कर बीजेपी सरकार के खिलाफ अपना समर्थन दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button