उत्तराखंड

डॉ. अम्बेडकर जयंती पर गोष्ठी करेगी कांग्रेस : विजय सारस्वत

देहरादून । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के जिला और महानगर मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभा करेगी। साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान पर गोष्ठी कार्यक्रम भी होंगे।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाये। इसके तहत सभी जिला और महानगर मुख्यालयों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि के लिए सभाओं का आयोजन करने के साथ ही भारतीय संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के उत्कृष्ट योगदान, समतामूलक समाज की स्थापना में समाज के कमजोर के लिए किये गये सराहनीय कार्य के उनके विचारों पर गोष्ठी की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button