कांग्रेसियों ने कश्मीर में शहीद सेना व पुलिस के अधिकारियों व जवानों को दी श्रद्धांजलि
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में सेनानी परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों ने अनंतनाग तथा राजौरी में शहीद हुए जवानों व पुलिस अधिकारियों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि सेना के जवानों और पुलिस अधिकारियों की अनंतनाग और राजौरी में विगत दिनों आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहादत हो गई, जिससे पूरा देश शोक संतप्त है। भाजपा सरकार में आए दिन लापरवाही की वजह से सुरक्षा बलों पर हमले होते रहते हैं। भाजपा सरकार सेना के नाम पर राजनीति तो करती है लेकिन उनको बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं उपलब्ध करा पाती है। भारतीय सेना में वीर जाबाज सैनिक पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ देश की सेवा कर रहे हैं, उन पर प्रत्येक भारतीय को गर्व हैं।
इस अवसर पर : पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, कैसरगंज विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी गीता सिंह, महसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, अनिल सिंह, अब्दुल मुईद चौधरी, मुकुंद जी शुक्ल, हसन इश्तियाक, तारिक बेग, इशारत खान, डॉ. हलीम अहमद, अजीज कादरी, अमर नाथ शुक्ल, मो सलमान, बृजेश पाठक, अज्जन खां, हीरा लाल राव, श्रीराम कोरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।