उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर बढ़ा विवाद, यदुवंशी महासभा ने की बैन की मांग

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई में बुधवार को अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने आगामी फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का विरोध किया। जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया कंटेंट में यादव समाज को आपत्तिजनक और गलत तरीके से दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रस्तुति से समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में रोष व असंतोष का माहौल बन रहा है।

महासभा ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म को बिना जांच के रिलीज किया गया, तो इससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।


 विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन

यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से सूचना एवं प्रसारण मंत्री को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान प्रमुख रूप से रजनीश यादव, सुरेंद्र यादव, यतेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, सौरभ यादव, लालू यादव, अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button