शत प्रतिशत अपराध रोकने के लिए आम जन का सहयोग जरूरी

जन एक्सप्रेस खुटहन(जौनपुर)गौसपुर बाजार में नव निर्मित पुलिस बूथ का शुभारंभ सोमवार को क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने किया। कहा कि बूथ के संचालन से क्षेत्र वासियों को सुरक्षा को लेकर त्वरित सहायता मिलेगी। सिंह ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर शत प्रतिशत अंकुश तभी लग सकता है,जब आम जन मित्र की तरह पुलिस का सहयोग करे। अक्सर शिकायतें मिलती थी कि किसी घटना के बाद पुलिस देर से पहुंचती है। जब पुलिस स्टेशन घटनास्थल से दूर होता है तो विलंब से पहुंचना स्वाभाविक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस बूथ के संचालन से जहां अपराधी पर रोक लगेगी। वहीं स्थानीय लोग भयमुक्त होकर अपना काम करेंगें। चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात रहने से व्यवसायियों से लेकर आम जन सभी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय संभ्रांत जनों का जुड़ाव भी पुलिस के साथ बढ़ेगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष चन्दन राय, उप निरीक्षक महेंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह,परमानंद तिवारी, प्रधान संतलाल सोनी,पद्माकर उपाध्याय एडवोकेट, रामदेव, प्रमोद सिंह,कुलदीप, सुरेंद्र,सोनू यादव आदि मौजूद रहे।






