उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: जिले में रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में शिक्षिका से चेन छीनने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे। लीलापुर पुलिस ने थाना इलाके के पूरनपुर खजूर गांव के समीप मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार। बता दें कि थाना लीलापुर व लालगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हांथ लगी है। लालगंज पुलिस की सूचना पर लीलापुर पुलिस ने एक बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। इसके एक साथी विपिन सिंह को पुलिस ने रविवार को भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। ये दोनों प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर की शिक्षिका से लूट की घटना को अंजाम दिए थे। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में रविवार रात लालगंज पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति काली स्प्लेंडर बाइक से तेज गति से लीलापुर ( बाबूगंज ) की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लीलापुर बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए बाबूगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग कराई गई। चेकिंग के दौरान बढ़नी रोड पर पूरनपुर खजूर मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, तभी आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज हेतु सीएचसी लालगंज भेजा गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सतीश पटेल बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस एवं थाना लीलापुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित छीनी गई चेन की बिक्री के तीन हजार आठ सौ तीस रुपये नकद बरामद किया गया। बदमाश की बाइक को पुलिस ने एमवी एक्ट में सीज कर दिया।

एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि लालगंज थाना इलाके में सरकारी अध्यापिका से चेन छिनैती की नाकाम कोशिश के बाद उसी दिन लीलापुर थाना इलाके में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका से चेन छिनैती के आरोपी बदमाश को दोनों थानों की पुलिस तलाश कर रही थी। सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के जरिये दो बदमाशों को चिन्हित किया गया था। एक बदमाश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था जबकि दूसरे बदमाश सतीश पटेल को सोमवार को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो इसने फायरिंग कर दिया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी और ये घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बदमाश महेशगंज थाना इलाके का रहने वाला है इसके खिलाफ पहले से भी कई गम्भीर मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button