उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़मेरठ

बुलंदशहर मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर ढेर

पुलिस पर फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

जन एक्सप्रेस/बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई देर रात मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिस सिपाही घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, मेरठ निवासी ज़ुबैर उर्फ पीटर बुलंदशहर देहात थाना क्षेत्र में लूट की एक घटना में वांछित था। सूचना मिली थी कि वह अपने एक साथी के साथ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया है।

पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे।आर-टी सैट पर सूचना फ्लैश होने के बाद गुलावठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। देहात थाना और गुलावठी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान ज़ुबैर उर्फ पीटर को ढेर कर दिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में इलाके में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक ज़ुबैर उर्फ पीटर के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 47 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर है और फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button