सोने चांदी की दुकान पर ग्राहकों ने की गाली गलौज और छीना झपटी
दुकानदार ने अपने बचाव में उन्हें लाठी लेकर खदेड़ा

जन एक्सप्रेस/महोबा: कमलेश कुमार सोनी पुत्र स्व. रामाधार सोनी ने कोतवाली प्रभारी को एक तहरीर देते हुए बताया है कि मैं अपनी दुकान प्रियंका ज्वैलर्स पर सायं 5 बजे के आस-पास अपने बेटों के साथ बैठा हुआ था। तभी दो महिलाओं संग एक लड़का दुकान पर चांदी की अंगूठी लेने आते हैं। उन्हें अंगूठी पसंद करवाने के बाद दुकानदार कमलेश कुमार सोनी अंगूठी के रेट बताते है जो कि उक्त महिलाओं एवं लड़के को पसन्द नहीं आते और वो लोग मोलभाव करते-करते बातों बातों में बदतमीजी और गाली करने करने लगे हैं जिससे दुकानदार कमलेश कुमार सोनी के बड़े लड़के ने उन्हें मना किया कि इस तरीके से कोई बातचीत ना करें पर वह लोग नहीं माने और कहा कि अगर आपको समान नहीं खरीदना तो आप दुकान से जा सकते हैं इसी बात को लेकर महिलाओं ने गाली गलौज प्रारंभ कर दी और लिपटा छुट्टी बातों में करने लगे जिससे कमलेश कुमार सोनी ने अपने को बचाते हुए उनको मना किया फिर भी वह लोग नहीं माने और हाथापाई करने लगे इसके बाद दुकानदार कमलेश कुमार सोनी ने अपने बचाव में उनको धक्का मुक्की की जिससे वह लोग गुस्सा गए और दुकान के अंदर सामान को उठने लगे जिससे दुकानदार ने अपने को बचाने के लिए बहुत प्रयास किए पर वह लोग जबरदस्ती दुकान के अंदर प्रवेश करने लगे यहां तक की सामान लूटने की नियत से दुकान में घुस गए उसी को देखते हुए अपने बचाव में कमलेश कुमार सोनी ने उनको छोटी सी लाठी लेकर खदेड़ना चाहा पर वह महिला है जबरदस्ती दुकान में प्रवेश कर गई वहीं उन्होंने तहरीर में यह बताया है कि ग्राहक दुकान को लूटने के उद्देश्य से उन्होंने छीना झपटी की है वही प्रभारी कोतवाली से उन्होंने गुहार लगाते हुए तहरीर में बताया है कि निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है
स्पष्ट मीडिया परिहार निवास आल्हा चौक महोबा






