
जन एक्सप्रेस/ जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अक्खीपुर गांव में सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित अक्खीपुर गांव में राजभर बस्ती के समीप सड़क के किनारे सोमवार की सुबह एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसके शरीर व सर में चोट के निशान मिले हैं। सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो पहचान नहीं हो सका। तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं हत्या कर शव को फेंके जाने की आंशका है। मृतक कथाई कलर का चेकदार शर्ट व काले रंग की पैंट पहने हुए है।






