उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

पांच दिन से लापता मासूम का मिला शव, परिजनों ने हाइवे जाम किया, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

12 वर्षीय हिमांशु चौधरी का शव दुबौली नहर से हुआ बरामद, 24 अगस्त से लापता था

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के चिउरहा वार्ड निवासी गणेश चौधरी के पुत्र हिमांशु उम्र लगभग (12 वर्ष) बीते 24 अगस्त को प्राइमरी स्कूल के पास गौशाला के पास खेल रहा था और अचानक गायब हो गया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी मासूम का कोई अता-पता नहीं चला।
गुरुवार को सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के दुबौली गांव स्थित एक पोखरे के पास उसका शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इस दौरान परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
जिसके बाद आज सुबह परिजन और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महराजगंज फरेंदा हाइवे जाम कर दिया। मौके पर बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया गया है और पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी होने लगी। आनन फानन में पुलिस ने तीन लोगों की हिरासत में ले लिया। लेकिन परिजन ने और लोगों की गिरफ्तारी और आरोपियों का घर गिराने की मांग को लेकर हाइवे जाम कर रखे है। फिलहाल पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है।
हाइवे जाम से आम जनमानस को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों पर लंबी लंबी लाइनें लगी गई।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button