उत्तर प्रदेशबलरामपुरलापरवाही

कार्यदाई संस्था की लापरवाही से सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर जल जीवन मिशन के कार्यदाई संस्था द्वारा लापरवाही तरीके से कराए जा रहे कार्यों के कारण सड़कों पर जानलेवा गड्ढे बनते जा रहे हैं । आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और शिकायत पर कोई करवाई भी नहीं की जा रही है । स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है । जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन द्वारा संचालित हर घर जल योजना में कार्यदाई संस्था द्वारा बहुत भारी अनियमितता बरती जा रही है । यह सब पाइपलाइन डालने के लिए सङकों की खुदाई करके आधा अधूरा काम करके भाग जाते हैं । पूरे नगर के पच्चीसों वार्डों में इनके द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है । खलवा उत्तरी में स्थिती बहुत ही खराब है । मेन रोड पर तीन जगह काफी गहरा गड्ढा खोदकर उसको खुला छोड़ दिया है, जिसकी वजह से कई दुर्घटना हो चुकी है । सभासद खलवा उत्तरी संदीप मिश्रा द्वारा कार्यदाई संस्था को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन संस्था के कर्मचारियों द्वारा सुधार नहीं किया गया । उन्होंने बताया कि पहला गड्ढा पानी टंकी के पास लगभग दो महीने से खुला पड़ा है । दूसरा गड्ढा लड्डू तिवारी के घर के पास लगभग एक सप्ताह से खुला पड़ा है और तीसरा गड्ढा संदीप मिश्रा सभासद के घर के पास लगभग तीन महीने से खुला पड़ा है । ऐसे ही मुख्यालय के अलग-अलग मोहल्ले में भी दयनीय स्थिति बनी हुई है । नगर वासियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button