उत्तराखंडनई टिहरी

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल का 15वां दिन, विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। शाखा-टिहरी में हड़ताल के 15वें दिन भी इंजीनियर्स ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान माननीय टिहरी विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारी इंजीनियर्स से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महासंघ के पदाधिकारियों ने विधायक को अपनी 27 सूत्रीय मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने विधायक को अवगत कराया कि लंबे समय से उनकी मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विधायक ने इंजीनियर्स की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हड़ताल के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button