दिल्ली/एनसीआर

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद आज (शनिवार) दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की दिल्ली में बैठक हो रही है। इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल की बैठक भी होनी है। अशोका होटल में आयोजित सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य हिस्सा लेने पहुंचे। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ के साथ सांसद पहुंचने लगे हैं ।

बैठक से पहले अधिकांश नवनिर्वाचित सांसदों और कांग्रेसी नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे चाहते हैं कि इस बार राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएं। इनका दावा है कि कांग्रेस ने इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत हासिल की है। नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कुल सीटों का 10 प्रतिशत होना चाहिए इसलिए इस पद के लिए राहुल गांधी को सबसे दावेदार माना जा रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने परिणाम आने के बाद ही कह चुके हैं कि राहुल गांधी सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएं। सीडब्ल्यूसी बैठक में हिस्सा लेने आए कांग्रेस नेता डॉ. वीरप्पा मोइली ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस वोट प्रतिशत और सीटें हासिल कीं। उस हिसाब से राहुल गांधी को इस देश का प्रधान मंत्री बनना चाहिए था लेकिन हम इससे चूक गए। उन्होंने आगे कहा कि देश और कांग्रेस के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनें।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में पहुंचे सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि बैठक में चुनाव नतीजों का विश्लेषण किया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पर फैसला करना है। हम सभी चाहते हैं कि राहुल संसद में सभी पद संभालें। उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है और यह सरकार कमजोर है । ऐसी सरकार के पास बहुत सारी मजबूरियां हैं। इसलिए एक मजबूत विपक्ष की भूमिका और अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उपाख्य राजा वडिंग ने कहा कि हमारी मांग रही है कि राहुल गांधी आगे आएं और सब कुछ संभालें लेकिन अंतिम फैसला नेतृत्व का है। राहुल गांधी को खुद फैसला करना है। पंजाब में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सबकुछ पार्टी आलाकमान द्वारा तय किया जाएगा। पूरे देश की मांग है कि राहुल गांधी विपक्ष के मुख्य नेता के रूप में सामने आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button