उत्तर प्रदेश

संभल घटना को लेकर बागपत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बागपत । कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे भीम आर्मी और आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। उन्होंने संभल घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को साैंपा। मांग की गई है कि मृतकों को न्याय दिलाया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्रशासन के गलत मैनेजमेन्ट के कारण अराजकता और हिंसा हुई। इसमें पांच लाेगाें की जान चली गयी और आम नागरिक एवं पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस के अनुचित रवैये के कारण लोगों में भय बना हुआ हैं, यहां की स्थिति आज तक बिगड़ी हुई है।

पुलिस अज्ञात के नाम पर घर में घुस-घुस कर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से खराब हो गयी है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मांग करती है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में करायी जाए। अज्ञात के नाम पर निर्दोष लोगों को न फंसाया जाये। यहां के माहौल को शीघ्र ही भाईचारा का संदेश देकर शान्ति एवं सदभाव पूर्ण किया जाये एवं निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग भी की गई। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button