खुटहन में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

जन एक्सप्रेस/खुटहन: खुटहन में सभी शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता के विरोध में टीएफआई के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी तथा निर्वाचन का कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जुलाई 2011 के पहले नियुक्त शिक्षक जिनकी योग्यता में टेट शामिल नहीं था, 1 सितंबर 2025 को माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद शिक्षकों में विरोध शुरू हो गया। आरटीई एक्ट 2017 में किए गए संशोधन के खिलाफ सभी शिक्षक संगठन लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में लाखों शिक्षकों की सेवा समाप्ति के कगार पर है। यह प्रदर्शन 24 फरवरी से 26फरवरी तक चलेगा। जब तक सरकार आरटीई एक्ट 2017 में किए गए संशोधन के खिलाफ अध्यादेश लाकर जुलाई 2011 के पहले से नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता समाप्त नहीं करती तब तक सभी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।






