उत्तराखंड
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

गोपेश्वर । चमोली जिले के पोखरी ब्लाक सभागार में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार पांडे ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया।
उपजिलाधिकारी पांडे ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के प्रति बलिदान हुए जवानों पर गर्व है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लम्बे संघर्ष, त्याग और बलिदान की बदौलत ही हम अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए।






