नंदनवन की स्थापना करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी पार्टियों को बताया ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को शहर के नजदीक जिन्हौली ग्राम सभा में पौधरोपण कर यहां बनने वाले नंदनवन की स्थापना की। जिसके बाद मंच से कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में जो पौधे लगाए जाते थे। उनका कोई लेखा-जोखा नहीं रहता था।
वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी सरकार बनने पर यहां लगने वाले एक छोटे से पौधे का भी लेखा-जोखा मौजूद है। जिसका बाकायदा ऑडिट भी कराया जा रहा है। उन्होंने यहां बनाए जा रहे नंदन वन के लिए जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस नंदनवन को मिसाल बनाने में आप सभी अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। आगे पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों में शामिल ज्यादातर लोग ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार हैं,जोकि नए नाम से आए है।जिसका कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जनता सब जान चुकी है।

इस मौके पर अपर मुख्य वन संरक्षक रेणुसिंह, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला अधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा, निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक सिंह कुशमेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, डीएफओ रुस्तम परवेज, ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।






