उत्तर प्रदेशजौनपुर

उपजिलाधिकारी मडियाहूं सुनील कुमार भारती 100 मीटर दौड़ में किया कमाल

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तरीय पर हुआ चयन

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के तेज तर्रार उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मानवते हुए वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जनपद गौरव बढ़ा है इस दौड़ में उत्तर प्रदेश के लगभग सबसे अधिक सिविल सर्विस के अधिकारी ने भाग लिया था इसमें एसडीएम सुनील कुमार भारती ने अपनी शानदार गति और तकनीकी का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया एसडीएम सुनील कुमार भारती की इस उपलब्धि पर जौनपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बधाई दी और उनके उपलब्धि पर गर्व जताते हैं डीएम ने कहा कि एसडीएम सुनील कुमार भारती की यह उपलब्धि केवल जौनपुर जनपद के लिए बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व की बात है कि एसडीएम सुनील कुमार भारती की उपलब्धि से जौनपुर जनपद का नाम रोशन हुआ है और उनकी खेल प्रतिभा मे पूरे प्रदेश में पहचान मिली है और उनकी इस उपलब्धि पर अधिकारियों कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी और अपने कार्य के लिए उत्कृष्ट हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि ये स्टेट ट्रायल था.नेशनल में सिलेक्शन हो गया है.. दिसम्बर में होगा नेशनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button