उत्तर प्रदेशउरई

विक्षिप्त युवक ने किशोर को कुएं में फेंका, मौत

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

कालपी। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराया में कुएं के पास बैठे विक्षिप्त युवक ने किशोर को पकड़कर कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी विक्षिप्त युवक को हिरासत में ले लिया है।

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराया निवासी नीरज का 7 वर्षीय पुत्र नितिन शनिवार की दोपहरअपने दोस्त आकाश के साथ घर से सौ मीटर दूर दुकान पर सामान लेने गया था। जब वह घर वापस लौट रहा था, तभी पास में बने कुएं के पास एक विक्षिप्त युवक बैठा हूआ था। आकाश के मुताबिक विक्षिप्त युवक ने बुलाया और सामान मांगने लगा और विरोध करने पर उसने नितिन को उठाकर कुएं में फेंक दिया। यह देखकर वह चीखने चिल्लाने लगा। जिसकी चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हुए तो उसने आपबीती बताई जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जनरेटर लगाकर कुएं को खाली करवा कर किशोर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को कुएं से बाहर निकाला गया था। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और जिस युवक पर ग्रामीण किशोर को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है वह मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा है। लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button