खुले लाटू देवता के कपाट, उमड़े श्रद्धालु, छह माह श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा

गोपेश्वर । मां नंदा के धर्म भाई वाण गांव स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट आगामी छह महीने के लिए भक्तों के दर्शनार्थ खोले दिये गये। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा/बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति में विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लाटू मंदिर के कपाट दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर खोले गये। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं नें स्थानीय ग्रामीणों के साथ पारम्परिक झोडा, झुमेला लोकनृत्य किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने मां नंदा और लाटू देवता के लोकगीत और जागर भी लगाये। इस अवसर पर विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, लाटू देवता के पुजारी खीम सिंह नेगी, लाटू मंदिर समिति के उपाध्यक्ष हीरा सिंह पहाडी, जागर गित्योर हुकुम सिह, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह पहाडी, अवतार सिंह, खिलाफ सिंह, देवेंद्र सिंह पंचोली, महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वरी देवी, घनश्याम सिंह, गब्बर सिंह दानू, देवेंद्र सिंह दानू, गंगा सिंह, ढोल वादक बखतावर राम, भवान राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






