:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

DIG वैभव कृष्ण ने जफराबाद थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा कुंवर अनुपम सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ थाना जफराबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, शौचालय, हवालात व थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इसमें थाना कार्यालय में सभी अभिलेखों का अवलोकन किया गया, जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का निरीक्षण किया गया।

थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध के क्रमानुसार खड़ी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया गया। मालखाने का निरीक्षण कर मालखाना मुहर्रिर को माल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर रिस्पांस टाइम कम करने हेतु निर्देश दिया गया।

थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण करने हेतु थानाप्रभारी जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला को निर्देशित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button