उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जिलाधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का स्थलीय सत्यापन

जन एक्सप्रेस चित्रकूट।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज उपजिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम के साथ ग्राम पंचायत सरैया, विकास खण्ड मानिकपुर के भाग संख्या 306, 307 एवं मुस्लिम पुरवा (भाग संख्या 310) में निर्वाचन नामावलियों के परिशोधन हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2025 (SIR) का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीएलओ राजमणि सिंह, भानु प्रताप और मुस्ताक अहमद द्वारा मतदाताओं को डोर-टू-डोर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित करने की प्रगति की समीक्षा की गई।भाग संख्या 306 में कुल 669 मतदाता हैं, जिनमें से 101 को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके थे जबकि 568 प्रपत्र शेष थे।
भाग संख्या 307 में कुल 643 मतदाता हैं, जिनमें 86 प्रपत्र वितरित और 557 शेष थे।मुस्लिम पुरवा (भाग संख्या 310) में कुल 676 मतदाताओं में से 143 को प्रपत्र दिए जा चुके थे तथा 533 वितरण हेतु शेष थे।जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया कि आज ही सभी गणना प्रपत्र वितरित कर दिए जाएं, ताकि समय से कार्य पूर्ण हो सके।

मतदाताओं को दी गई विस्तृत जानकारी

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रपत्र दो प्रतियों में रहेगा —एक प्रति मतदाता के पास रहेगी और दूसरी प्रति संबंधित बीएलओ को वापस दी जाएगी।उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं द्वारा यह प्रपत्र भरा जाएगा, उनके सगे संबंधियों का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में होगा, तो उस सूची के भाग संख्या और इपिक नंबर का विवरण भी भरा जाएगा।

738948 मतदाता और 852 बीएलओ तैनात

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 7,38,948 मतदाता हैं।इस कार्य के लिए 852 बीएलओ तैनात किए गए हैं, जिन्हें गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँचाए जा रहे हैं।यह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 4 नवम्बर से प्रारंभ होकर 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा।जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से अपील की कि इस अभियान के महत्व को समझते हुए सभी मतदाता शीघ्रता से अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।उन्होंने बीएलओ को यह भी निर्देश दिया कि इस माह किसी अन्य प्रकार का प्रपत्र न लिया जाए, केवल गणना प्रपत्र की एक प्रति ही ली जाए।उन्होंने कहा, “यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज किए जा सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button