जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए सख्त निर्देश

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: एक जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक सड़क हादसों में जख्मी होने के साथ ही मरने वालों की तादाद के साथ ही हादसों में कमी लाये जाने के लिये की गई कोशिशों के साथ ही सड़क हादसों में जख्मी हुये लोगों के कैशलेश इलाज के बारे में भारत सरकार की स्कीम 2025 के तहत, राहवीर योजना के साथ ही जिले में ब्लैक स्पॉट पर किये गये सुधारों की समीक्षा की गयी। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही स्कूलों में प्रचार प्रसार, नो हैल्मेट, नो फ्यूल के साथ ही शहरी पेट्रोल पम्पों पर सुरक्षा के इंतिज़ाम, तिराहे को चौड़ा करने के साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों को पूरा कराने के काम, सड़क दुर्घटना राहत के साथ ही हिट एण्ड रन कमेटी, खनन परिवहन और ओवरलोडिंग, यातायात नियमों को फालो न करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही,सर्दी के मद्देनजर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ ही हैवी वाहनों में रिफ्लैक्टर, टेप के साथ ही फैक्ट्री एरिया, जे०के० सीमेन्ट फैक्ट्री के पास रोड किनारे खड़े वाहनों के हादसों से बचाव, सड़क हादसों में जख्मी व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा के साथ ही अपनी मर्जी से मदद की जाने की जानकारी ली गयी।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी घनशयाम मीणा ने सख्त निर्देश देते हुये कहा कि ब्लैट स्पॉट के साथ ही दुर्घटना बाहुल्य जगहों पर तय मानकों के मुताबिक ऐसे ब्रेकर बनाये जाये जो वाहनों की स्पीड को कंट्रोल कर सकें। साथ ही कहा कि मानक के मुताबिक ब्रेकर बनाये जाने से सड़क हादसों में बड़ी तादाद में कमी आयेगी। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी को निर्देश देते हुये कहा कि जिले की सभी सड़को पर पैच मरम्मत के साथ ही गड्ढों से निजात दिलाने का काम तय किया जाये। साथ ही कहा कि सड़क हादसों में जख्मी व्यक्तियों को कैशलेस इलाज के बारे में भारत सरकार की योजना, जिसमें सड़क हादसे के पीड़ितो को हादसे की तारीख से ज्यादा से ज्यादा 7 दिनों के अन्दर डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज की सहूलियत कराये जाने का नियम है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सड़क हादसे से पीड़ित हर व्यक्ति को इस स्कीम के तहत पूरा फायदा दिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि नो हैल्मेट, नो फ्यूल के नियम को कड़ाई से अमल में लाया जाने के साथ ही ओवर स्पीडिंग, रांग साइड, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, ड्रंकन ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट को लेकर सख्त कार्यवाही की जाये। बैठक में खासतौर से सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व विजय शंकर तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अभिताभ राय, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण दृगपाल सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका हेमराज, यातायात क्षेत्राधिकारी सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।






