उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोनेपुर में नवनिर्मित मल्टीपरपज ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

साफ-सफाई में लापरवाही न बरतने के निर्देश, जनता और सरकारी आयोजनों के लिए भवन उपलब्ध कराने पर जोर

जन एक्सप्रेस चित्रकूट कर्वी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मंगलवार को ग्राम सोनेपुर स्थित नव निर्मित मल्टीपरपज ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि यह भवन आम जनता तथा शासकीय आयोजनों के लिए सुगमता से उपलब्ध कराया जाए।सचिव, विशेष क्षेत्र प्राधिकरण द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि ऑडिटोरियम का निर्माण श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत 821 लाख रुपए की लागत से पूरा किया गया है। वर्तमान में इसका संचालन एवं रखरखाव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) द्वारा किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सचिव साडा को निर्देशित किया कि ऑडिटोरियम के प्राइवेट संचालन हेतु नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक निजी एजेंसी संचालन नहीं संभालती, तब तक शुल्क निर्धारित कर इसे जनपदवासियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि आयोजनों के लिए लोगों को एक बेहतर विकल्प मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी, सचिव साडा, सहायक अभियंता प्राधिकरण तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button