उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को मिला छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने विज्ञान भवन, दिल्ली में दिया सम्मान

जन एक्सप्रेस चित्रकूट:चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को “छठा राष्ट्रीय जल एवं जल संचय जन भागीदारी अभियान 1.0” के अंतर्गत शानदार कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गर्ग को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।यह पुरस्कार जनपद चित्रकूट में जल संरक्षण और जल संचयन के लिए किए गए अभूतपूर्व प्रयासों के चलते दिया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में चित्रकूट में जल संरक्षण तथा जल संचयन अभियान के तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से 15,000 से अधिक कार्य किए गए।

इन कार्यों में तालाबों का गहरीकरण, सोकपिट निर्माण, बंधी निर्माण, समतलीकरण, वन क्षेत्र में ट्रेंच निर्माण, जलतारा और वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण शामिल था।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के नेतृत्व में जनपद में जल संकट को लेकर जन भागीदारी के माध्यम से जल संचयन कार्यों को प्रोत्साहित किया गया, जिससे न केवल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बनाए रखने में मदद मिली। चित्रकूट जनपद को इस उपलब्धि के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई, जो भविष्य में और अधिक जल संरक्षण परियोजनाओं के लिए काम आएगी। यह पुरस्कार चित्रकूट के जल संरक्षण प्रयासों में की गई उल्लेखनीय भूमिका और सरकारी योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button