उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

जिलाधिकारी ने 64 कृषकों के दल को राज्य स्तरीय भ्रमण हेतु किया रवाना

जन एक्सप्रेस /कौशांबी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत चयनित 64 कृषकों के दल को पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय भ्रमण हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह कृषक दल कृषि विज्ञान केंद्र, गनीवां (दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गनीवां, चित्रकूट) तथा उद्यमिता विद्यापीठ, कर्वी, चित्रकूट का भ्रमण करेगा।

उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि भ्रमण के दौरान कृषकों को विभिन्न फसलों की उच्च उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, पराली प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित आधुनिक एवं वैज्ञानिक विधियों का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त कराया जाएगा।

भ्रमण से लौटने के पश्चात कृषक अपने ग्राम एवं आसपास के अन्य किसानों को प्राप्त तकनीकी ज्ञान से अवगत कराते हुए नवीन कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button