उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 20- 21 दिसम्बर को जिले की टीम करेगी प्रतिभाग

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन गजराज सिंह इण्टर कॉलेज जमुनियां जौनपुर में 20 दिसंबर से 21 दिसंबर को आयोजित होगा । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें डीएलडब्लू वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली , बाँदा, फैज़ाबाद, बरेली के साथ जिलास्तरीय टीम टीडी कॉलेज की वॉलीबाल टीम भी प्रतिभाग करेगी।
आयोजक उदयभान मौर्य उर्फ यूबी भैया ने कहा कि विभिन्न टीमों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास कर रहे है। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।






