उत्तर प्रदेशचित्रकूट

डीएम और मानिकपुर विधायक ने किया मारचंद्रा के मजरों का दौरा

रपटा निर्माण के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।ग्राम पंचायत मारचंद्रा में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता के बाद जिलाधिकारी और मानिकपुर विधायक ने मंगलवार को गांव के विभिन्न मजरों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी मांगों और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या को प्रमुख बताते हुए चंद्रामारा-I, चंद्रामारा-II और शिवलिहा में चेकडैम कम रपटा निर्माण की मांग रखी, ताकि बरसात के समय भी लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और मानिकपुर विधायक मोटरसाइकिल से प्रस्तावित स्थलों पर पहुंचे और तीनों स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने ग्रामीणों की मांग को उचित बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चंद्रामारा-I, चंद्रामारा-II और शिवलिहा में प्रस्तावित चेकडैम कम रपटों के निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button