उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई
हरदोई में डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन में मनाई होली

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।
होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उत्साह के साथ शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।






