थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनी जनता की फरियादें
सिकंदराराऊ थाने में जिलाधिकारी अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

जन एक्सप्रेस हाथरस:थाना सिकंदराराऊ में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जनता की समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।डीएम और एसपी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि“जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।हर शिकायत का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।”वहीं, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने स्तर पर आने वाली शिकायतों का तत्परता से निपटारा किया जाएताकि जनता को न्याय के लिए बार-बार भटकना न पड़े।”इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के अधिकारी,ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कराई और जनसहभागिता से समस्याओं के समाधान पर बल दिया।जनसुनवाई में आए लोगों ने डीएम और एसपी की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे समाधान दिवस से प्रशासन और जनता के बीच संवाद बढ़ता है और समस्याओं का निस्तारण तेज़ी से संभव होता है।






