‘सड़क सुरक्षा माह’ जागरूकता वाहनों को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जन एक्सप्रेस/बहराइच: सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने तथा आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देष्य से शासन के निर्देश पर जनपद में 01 से 31 जनवरी 2026 तक यातायात सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत आमजन को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देष्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेष प्रसाद के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता वाहन जनपद के विभिन्न मार्गों एवं चौराहो पर जा जाकर आम जनमास को दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोडिंग न करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेगें।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ओ.पी. सिंह द्वारा उपस्थित आम जनमानस को सड़क सुरक्षा सम्बंधित जानकारी प्रदान कीएवं दुर्घटना से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट का वितरण भी कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश यादव तथा पुलिस एवं परिवहन विभाग अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






