उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

डीएम ने गेहूँ की क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सोमवार को तहसील सदर के ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदौसी में कृषक हौसला प्रसाद के गेहूँ की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान डीएम ने कृषक के खेत में पहुँचकर स्वयं धान की कटाई भी की। यह क्रॉप कटिंग प्रयोग भारत सरकार द्वारा विकसित सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो सके। रैंडम नंबर के आधार पर 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज की फसल कटाई प्रयोग सफलतापूर्वक डीएम के समक्ष संपन्न की गई। इस प्रयोग में 20.550 किलोग्राम उपज प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर 47.47 कुंतल प्रति हेक्टेयर गेहूं की उत्पादकता प्राप्त हुई। क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की कि वे अपनी गेहूॅ की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होने यह भी कहा कि किसान भाई पराली न जलाएं और अपने नजदीक की गौशाला में पशुओ के लिये चारे का दान करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी मयंक बाजपेई, तहसीलदार अनिल कुमार, फसल बीमा कम्पनी के जनपद समन्वयक अभिज्ञान सिंह, योगेश सिंह व लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button