बाराबंकीराज्य खबरें

डीएम की फटकार का हुआ असर, हाईवे पर पकड़े गए छुट्टा जानवर

ग्रामीण बोले धन्यवाद जिलाधिकारी साहब

जन एक्सप्रेस/संवाददाता

मसौली-बाराबंकी। डीएम अविनाश कुमार ने शुक्रवार को महादेवा मेला के औचक निरीक्षण से वापसी के दौरान बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मौजूद छुट्टा जानवरों को देखकर नाराजगी जताई थी। और संबंधित मातहत को कड़े दिशा निर्देश दिए थे। जिसका असर शनिवार को देखा गया और विकासखंड मसौली से जुड़े एडीओ पंचायत व पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भोर से ही हाईवे पर छुट्टा जानवरों को पकड़ने को लेकर चौकसी बढ़ा दी। जिसमें शाम तक छुट्टा जानवर पकड़ने गई टीम को मात्र 4 छुट्टा पशु हाईवे पर मिले। जिन्हें टीम ने गो-आश्रय स्थल पर छोड़ दिया।

 ‘धन्यवाद जिलाधिकारी साहब’

जानवर को लेकर नाराजगी जताना और जिसके बाद भोर से ही संबंधित अधिकारियों का हाईवे पर जानवरों को पकड़ने को लेकर चौकशी बढ़ाने, इन दोनों ही बातों से ग्रामीणों में जिलाधिकारी को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी के एक निर्देश पर पर जानवरों को पकड़ने का जो कार्य हुआ है, वह अति प्रशंसनीय है। ऐसे में ज्यादातर ग्रामीण अपने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button