पति,सास ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर जमुनियां गांव में एक लाख रूपए दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घायल करने तथा उसे घर से भगा देने के आरोपित पति, सास ससुर और ननद सहित परिवार के नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई विवाहिता के द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर की गई है।
गांव निवासी साधना पत्नी अजीत ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व अजीत के साथ हुआ था। साधना का मायका सुइथाखर्द गांव में है। उसके माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। आरोप लगाया है कि उसके भाई ने सामर्थ्य के अनुसार विवाह में दान स्वरूप नकदी व गृहस्थी का सामान देकर हंसी खुशी के माहौल में उसे बिदा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे एक लाख दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसको लेकर लगभग दो माह पूर्व उसे पति अजीत, ससुर रामनाथ,सास उर्मिला देवी,देवर नवनीत, अतुल और अनुराग, ननद रिंकल, डिंपल और रीता ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया।






