जौनपुर: JOGS की कमान डॉ. अंजू कनोजिया के हाथ, नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर : जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ट्री’ में भव्य एवं गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े कई वरिष्ठ चेहरों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को बेहद खास बना दिया।
मुख्य अतिथियों ने दिया महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रीना श्रीवास्तव और जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में:
-
महिला स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
-
समाज में महिलाओं की बीमारियों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
-
डॉक्टर्स को अपने चिकित्सकीय समर्पण और सेवा भाव को और मजबूत करने का मार्गदर्शन प्रदान किया।
वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन
समारोह में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई:
-
अध्यक्ष: डॉ. अंजू कन्नौजिया
-
उपाध्यक्ष: डॉ. अम्बर खान
-
सचिव: डॉ. शैलि निगम
-
चीफ पैटर्न: डॉ. पी. सिंह
-
पैटर्न: डॉ. शकुंतला यादव
-
इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट: डॉ. शुभा सिंह
-
कोषाध्यक्ष: डॉ. शिल्पी सिंह
-
संयुक्त सचिव/लाइब्रेरियन: डॉ. प्रियंका सिंह
-
क्लिनिकल सचिव: डॉ. पूजा यादव
-
सोशल एक्टिविटी प्रभारी: डॉ. मधु शारदा
-
सांस्कृतिक प्रभारी: डॉ. स्मिता श्रीवास्तव
-
मीडिया प्रभारी: डॉ. जया राय
शपथ ग्रहण के बाद अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अंजू कनोजिया ने सोसाइटी के शैक्षणिक उन्नयन, महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और चिकित्सकों के बीच बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करने का मजबूत संकल्प दोहराया।
महिला सशक्तिकरण की दिखी अनूठी मिसाल
पूरे समारोह में महिला चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी और जोश चर्चा का मुख्य केंद्र रहा। डॉ. अंजू कनोजिया के नेतृत्व में डॉ. शैलि निगम, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पूजा यादव, डॉ. मधु शारदा, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव और डॉ. जया राय की ऊर्जावान भूमिका को सभी ने मुक्त कंठ से सराहा।
इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. विनोद कन्नौजिया, डॉ. वी.एस. उपाध्याय, डॉ. आर.पी. यादव, ए.ए. जाफरी, हरेंद्र देव सिंह समेत चिकित्सा क्षेत्र के कई दिग्गज मौजूद रहे।






