उत्तर प्रदेशलखनऊ

डॉ. हरेंद्र देव सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित पांचवें वर्ल्ड कांग्रेस आन मेडिकल फूड एंड न्यूट्रीशन में रविवार शाम जनपद के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र देव सिंह को आई.एस.एम.एन एक्सीलेंस अवॉर्ड इन कार्डियोमेटाबोलिक न्यूट्रीशन 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के प्रतिष्ठित डॉक्टरों के एक पैनल जिसमें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ एम.एल.बी. भट्ट,आई.एस.एम.एन. के अध्यक्ष प्रोफेसर नरसिंह वर्मा, बी.एच.यू. वाराणसी के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष पद्मश्री डॉ के.के. त्रिपाठी, डायरेक्टर आर.एम.एल. लखनऊ प्रोफेसर सी.एम. सिंह, केजीएमयू विभाग अध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री डॉ कल्पना सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।

अन्तराष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ एचडी सिंह को उनके द्वारा कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में खानपान एवं न्यूट्रीशन के महत्व, हृदय रोगों से बचाव के प्रति समाज में जागरूकता लाने व बदलते जीवन शैली से होने वाले रोगों के प्रति लोगों को सचेत करने व उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर शोध प्रेजेंटेशन के लिए प्रदान किया गया।

इस प्रतिष्ठित सेमिनार में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ चिकित्सकों सहित देश के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स की उपस्थिति रही। वरिष्ठ डॉक्टर्स के पैनल ने डॉ हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में फूड और न्यूट्रीशन के द्वारा होने वाले प्रभाव के स्थापित मूल्यों को आगे बढ़ाने के रिसर्च का प्रणेता बताया गया।

यह भी कहा कि उनके द्वारा पिछले 25 वर्षों से हृदय रोगों से बचाव में खान-पान तथा जीवन शैली में बदलाव के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लगातार किये गए प्रयास की सभी ने सराहना किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button