उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में आयुर्वेद की आड़ में ‘नशे का कारखाना’ पकड़ा, 80 कुंतल भांग बरामद

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई में आयुर्वेद के नाम पर चल रहे बड़े नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।सर्कुलर रोड स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में संचालित ओम आयुर्वेदिक कंपनी की फैक्ट्री में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।बाहर से आयुर्वेदिक कंपनी,लेकिन अंदर अवैध भांग का विशाल जखीरा भरा था।पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध भांग का भारी जखीरा बरामद किया है।
छापेमारी में फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक डीसीएम और कमरों-बरामदों में रखे 200 प्लास्टिक बोरे बरामद हुए।प्रत्येक बोरे में 40 किलो सूखी भांग भरी थी।इस तरह कुल 80 कुंतल अवैध भांग पकड़ी गई।मौके से 23 हजार रुपये नगद भी बरामद हुए।खुद को मैनेजर बताने वाला अभिषेक कुमार और वाहन चालक करामत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी की गई भांग की तादात यह बताने के लिए काफी है कि यह कोई छोटा-मोटा खेल नहीं,बल्कि संगठित और सुनियोजित कारोबार संचालित हो रहा था।पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम और उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कंपनी स्वामी संगम माधव द्विवेदी को भी नामजद किया है। 80 कुंतल भांग, डीसीएम वाहन और नगदी जब्त कर ली गई है।अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि आयुर्वेद की आड़ में खड़ा यह नशे का नेटवर्क किन-किन लोगों की सरपरस्ती में फल फूल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button