उत्तर प्रदेशबलरामपुर
एसएसबी मुख्यालय व चौकियों पर चलाया गया नशा मुक्त भारत अभियान
सशस्त्र सीमा बल द्वारा गुरुवार को "अंतराष्ट्रीय नशामुक्त भारत अभियान" का आयोजन किया गया

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जानकारी के अनुसार संजय कुमार कमांडेंट 50 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के मार्गदर्शन में “अंतरास्ट्रीय नशा मुक्ति भारत अभियान ” का आयोजन किया गया । आयोजन में 50 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं अंतर्गत सभी सीमा चौकियों के द्वारा इ – शपथ लिया गया । साथ ही रैली निकालकर स्कूली बच्चों, सीमावर्ती ग्रामीणों एवं कार्मिकों को नशीली दवाइयों के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया, और नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया । साथ ही नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।






