देश

करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत…

मुंबई: वसई के नायगांव पुलिस स्टेशन (मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय ) अंतर्गत एक 52 वर्षीय शख्स को करंट लगने से मौत हो गयी है। इस संबंध में नायगांव पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार,प्रकाश काशीराम नावले (52),टिवरी नाका,नायगांव पूर्व में रहता था। बताया गया है कि 31 दिसंबर को प्रकाश बोरवेल से पानी लेने के कारण वह बोरवेल की मोटर चालू करने गया और उसे जोर से झटका लगा,आनन फानन में परिवार के लोगो ने प्रकाश को सर.डीएम पेटिट हॉस्पिटल (मनपा-वसई) ले गए,जहाँ डॉक्टर ने प्रकाश की जांच की और भर्ती करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया व आगे की विवेचना पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button