उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

साइबर सेल व कोहड़ौर पुलिस की सक्रियता से पीड़ित के पैसे मिले वापस

\जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़:कोहड़ौर थाना इलाके के अतरसण्ड गांव निवासी देवेंद्र सिंह के मोबाइल पर रविवार रात आठ बजे एक फोन आया और उसने क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कहा और उन्हें झांसे में लेते हुए खाते से सम्बंधित सारे डिटेल ले लिए। क्रेडिट कार्ड लेने के चक्कर मे देवेंद्र ने अपने आईसीआईसीआई बैंक से अपने पीएनबी बैंक खाते में पचास हजार रुपये ट्रांसफर किया। ट्रांसफर करने के कुछ ही मिनट बाद देवेंद्र सिंह के पीएनबी बैंक के खाते से तिरपन हजार एक सौ रुपये कट गए। जिसके बाद देवेंद्र ने साइबर हेल्प लाइन पर सम्पर्क करने के साथ ही थाना प्रभारी धनन्जय राय को अपने साथ हुए फ्राड की सूचना दी। थाना प्रभारी ने देवेन्द्र को फोन करके ठगी करने वाले को फोन करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत देते हुए पैसे वापस करने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित देवेंद्र के पूरे पैसे घटना के महज 24 घण्टे के भीतर ही सुरक्षित वापस आ गए। पीड़ित ने साइबर सेल व कोहड़ौर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, क्रेडिट कार्ड ऑफर, ओटीपी साझा करने या अपरिचित यूपीआई अनुरोधों से सावधान रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर या निकटतम साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित किया जा सके। साइबर सेल व कोहड़ौर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित को न्याय मिला है बल्कि यह भी प्रदर्शित होता है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सक्रिय और सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button