उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

विधायक के प्रयास से सवायजपुर क्षेत्र में 4 नई सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से चार नई सड़कों के नवनिर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर लगभग 412 लाख रुपये की लागत से करीब 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विधान सभा क्षेत्र में स्वीकृत मार्गों में गौटिया से जमालपुर, धीरपुर से अन्ना, नुर्रा से हरिपलापुर होते हुए मटका तथा ब्रह्मरौली से मिश्रनपुरवा तक सड़क निर्माण शामिल है। इन सड़कों के बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।विधायक श्री रानू ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और बेहतर सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी। क्षेत्रवासियों ने शासन द्वारा इन सड़कों की स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक श्री रानू को आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button