उत्तर प्रदेशहादसा

श्रद्धालुओं की बस पर पलटा डंपर, 7 की मौत…

खुटार। सीतापुर से पूर्णागिरि धाम जा रही श्रद्धालुओं की बस खुटार के एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी थी। इसी दौरान ढाबे से निकल रहा डंपर ढलान के चलते बस के ऊपर पलट गया। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा घायल हो गया।

शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे जनपद सीतापुर से प्राइवेट बस में सवार होकर श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम जा रहे थे। खुटार गोला रोड पर रिषि ढाबा के पास बस सड़क किनारे रुकी। इस बीच बजरी भरा डंपर उस बस के ऊपर पलट गया। बस में सवार महिलाएं, बच्चें और पुरूष सभी दब गए। हादसे से चीख पुकार मच गई।

आसपास ढाबों और रास्ते से निकल रहे लोगों ने बस में फंसे और डंपर के गिट्टी के नीचे दबे लोगों को जैसे तैसे मुश्किल बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया। उधर, पुलिस ने गंभीर घायलों को खुटार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने कई लोगों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इस हादसे में छह से अधिक लोगों की जान भी चली गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन और क्रेन की मदद से वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। जिससे श्रद्धालुओं की जान बच गई। घटना की जानकारी पाकर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों का हाल जाना। इस हादसे से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। खुटार सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने 6 लोगों के शव अस्पताल पहुंचाने की पुष्टि की है। जबकि एक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button