उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान सप्ताह पर शैक्षिक कार्यक्रम सम्पन्न

मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: मानिकपुर क्षेत्र स्थित ग्राम गौरिया में 1857 की क्रांति की महानायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान सप्ताह दिवस पर शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्ष्य परिवार चित्रकूट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उन्हें कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी की प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत के निर्देशन में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में शानदार स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण भी किया। यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 212 प्राप्त करने वाले डॉ. यशवर्धन सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, स्वामी ब्रह्मानंद और गुलाब सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बच्चों को उनकी रुचियों, क्षमताओं और आधुनिक कौशल के आधार पर सही कैरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने आत्मविश्वास बढ़ाने, लक्ष्य निर्धारण और सही मार्गदर्शन के माध्यम से कैरियर के प्रति जुनून विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश के जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिलहरे (आईआरएस) उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से छात्रों को लंबे समय तक कैरियर मार्गदर्शन दिया। लिलहरे ने उन बच्चों के लिए ‘लक्ष्य कार्यक्रम’ की आवश्यकता पर बल दिया जो पढ़ाई में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पसंद का काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों की क्षमता पर विश्वास करने और उन्हें मानसिक सहारा देने का आग्रह किया, साथ ही उन्हें स्पष्ट अकादमिक और पेशेवर लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करने और बदलते रोजगार बाजार के अनुसार तकनीकी कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में लोकेश लिलहरे ने वर्ष 2024, 2025 और 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी तथा स्वामी ब्रह्मानंद की तस्वीरें भेंटकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डाक्टर कुलदीप सिंह, बिहारीलाल महान, शशिकांत ललितपुर, नरेन्द्र झांसी, शिवपाल सिंह महोबा, टीटी साहब बांदा, उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी और कार्यक्रम की सराहना की। लक्ष्य परिवार की राठ हमीरपुर, झांसी, सतना, महोबा, ललितपुर, बांदा और चित्रकूट सहित विभिन्न टीमें भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी के बच्चों के द्वारा रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर एक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया जिसको दर्शकों ने खूब सराहा और अतिथियों ने इनाम देकर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेपी राजपूत , हजारी प्रसाद राजपूत , ईश्वरी प्रसाद राजपूत ,सीबी सिंह , कल्पना राजपूत प्रधानाचार्या ,दिनेश राजपूत, शंकर दयाल राजपूत, शिव गणेश राजपूत ,देवी दयाल राजपूत सुहानी पांडेय,नरेंद्र सिंह लोधी,रामेश्वर लोधी, हिमांशु राजपूत,बब्बू प्रधान आदि सहित गौरिया ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button