उत्तराखंड

हिन्दुओं की धार्मिक यात्रा हुए हमले के विरोध में उत्तरकाशी में किया पुतला दहन

उत्तरकाशी । हरियाणा में हिन्दुओं की धार्मिक यात्रा पर जेहादियों और इस्लामिक लोगों के विरोध में उत्तरकाशी में पुतला दहन कर विरोध किया गया। धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा में हरियाणा के नूंह में हुए दंगों को लेकर धर्मनगरी में भी लोगों में रोष है।

बुधवार को उत्तरकाशी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर जेहादियों का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रदीप पंवार ने कहा कि आस्था व श्रद्धा के केंद्र पांडव कालीन प्राचीन नल्लहड़ शिव मंदिर की धार्मिक यात्रा पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने तीर्थ यात्रियों पर पथराव किया। कुरुक्षेत्र से गया जत्था भी किसी तरह से जान बचाकर वापस लौट पाया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य जेहाद के खिलाफ काम करेंगे। लव लैंड जेहाद के खिलाफ काम करेंगे। बजरंग दल के सदस्यों को गांव गांव में नियुक्त किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर नगर संयोजक अभिषेक नेगी, भटवाड़ी प्रखंड संयोजक पवन रावत,जयवीर चौहान, मानसिंह गुसांई , महेश पडियार,दीपक सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button