आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

ईद-उल-फितर 2026: आजमगढ़ में DM-SSP का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहनी चाहिए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिस को लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे ईद का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button