उत्तराखंडपर्यावरण

मॉर्निंग वॉक ग्रुप की वार्षिक गोष्ठी में पर्यावरण सेवियों को किया गया सम्मानित

जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी (उत्तराखण्ड) : मॉर्निंग वॉक ग्रुप हैड़ाखान रोड काठगोदाम के तत्वावधान में रविवार को स्नेह मिलन एवं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन प्राकृतिक वातावरण के मध्य 2 किमी माइल स्टोन पर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. भारती भंडारी, तामीर ग्रुप, ‘पगडंडी’ संस्था, एन. डी. तिवारी और महेश बिष्ट शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ थीम पर जागरूकता बढ़ाने की बात कही और कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण रोकना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज शारदा ने कहा कि वेस्ट कंट्रोल सिस्टम्स को सशक्त करना और कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उद्यमी वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने भी इस समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि बेजुबान जानवर प्लास्टिक खाकर बीमार हो रहे हैं, इसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।

भारतीय सेना से कर्नल रवनीश गैरोला की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवान सिंह ने की जबकि संचालन हरजीत सिंह चड्ढा द्वारा किया गया।

गोष्ठी के संयोजक बॉबी भाकुनी ने ‘5R फॉर्मूला’—Refuse, Reduce, Reuse, Recycle, Repair—को अपनाने का संदेश दिया और प्लास्टिक वेस्ट के खतरे से सावधान किया।

कार्यक्रम में हरीश पांडे, ललित कर्नाटक, बी.डी. पांडेय, गौरव महतौलिया, आयकर निरीक्षक धीरज कुमार, मन्नू गौड़, एडवोकेट रवि भंडारी, कविता भंडारी, श्याम लोहनी, मनमोहन बिष्ट, नरेंद्र वैला सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button