उत्तर प्रदेशबाराबंकी

चोरी का किया गया असफल प्रयास

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

जैदपुर-बाराबंकी। मौथरी गांव में बने मिनी सचिवालय को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शातिरों द्वारा पंचायत भवन में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने का चोरों ने अथक प्रयास किया। लेकिन चोरी का समान ले जाने में वह असफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार को दोपहर के करीब 2 बजे जैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गाँव के मिनी सचिवालय मे चोरों ने लोहे की सरिया तोड़ कर मिनी सचिवालय मे रखे कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकारणों को निकाल तो लिया। लेकिन ले जाने मे विफल हो गए और परिसर मे छोड़ कर भाग खड़े हुए।

वहीं जब चोरी की इस घटना की भनक ग्रामीणों को लगी तो भारी भीड़ जुट गयी। मौके पर पहुचे पंचायत सहायक कुंवर सिंह ने डायल 112 को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है। घटना को लेकर पंचायत सहायक ने बताया की मामले की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दी गयी।जिसपर उन्होंने मौके पर आने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button