उत्तर प्रदेशबहराइच

परिवार परामर्श केंद्र ने एक परिवार को बिखरने से बचाया

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन बहराइच में परिवार परामर्श केन्द्र पर पारिवारिक विवाद के मामलों में काउंसलिंग की गई। इस दौरान एक परिवार के बीच सुलह समझौता कराकर विदाई कराई गई।

महिला थाना परिसर में काउंसलर फहीम किदवई, सर्वजीत सिंह, डीपी सिंह, अजय शर्मा, अनुराधा श्रीवास्तव, रंजना उपाध्याय व महिला थाना प्रभारी शीला यादव व महिला आरक्षी निशा सिंह, महिला आरक्षी राशि शुक्ला, महिला आरक्षी विजय लक्ष्मी, महिला आरक्षी किरन दुबे व अन्य परामर्शदाताओं की उपस्थिति में पारिवारिक मामलों में सुलाह-समझौते का प्रयास किया गया।

महिला थाना प्रभारी शीला यादव ने बताया कि उनके समक्ष काफी ऐसी शिकायत थाने एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त होती हैं। जिनमें पति-पत्नी में घरेलू कलह होनेे कारण मुकदमें शुरू हो जाते हैं। पति एवं अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं।परिवारों में विघटन न हो इस कारण से परामर्शदाताओं का सहयोग लेकर प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में पक्षकारो के मध्य सुलह-समझौता कराकर परिवारों को बिछड़ने से बचाने का प्रयास किया जाता है।

महिला थाना प्रभारी शीला यादव व टीम के लोगों के अथक प्रयास से एक परिवार को बिखरने से बचाया गया हैं। उनकी साथ में विदाई करायी गयी। एक प्रकरण में सुलह समझौता कराया गया। सुलह समझौते से जिस दंपत्ति की विदाई करायी गयी उनको भी अगले रविवार को कुशलक्षेम पूछने के लिए पुन: बुलाया गया है। जिससे सुलह की स्थिति से अवगत करा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button