उत्तर प्रदेशशहर खबरेंसीतापुरहेल्थ
परिवार नियोजन का अर्थ बेहतर जीवन शैली को प्रोत्साहित करना – डॉ. एमएल गंगवार
परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित

सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्जन, सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, सीएचओ, स्टाफ नर्स आदि चिकित्सा कर्मियों सम्मानित किया गया। कार्यशाला में परिवार नियोजन में आने वाली सम्स्याओं के निराकरण एवं इस क्षेत्र में और अधिक कार्य को प्रोत्साहित किये जाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार रहे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार ने कहा कि परिवार नियोजन बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है और पूर्णतया व्यक्तिगत है। ऐसे में लाभार्थी को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए सफलतापूर्वक लगाना एक प्रशंसनीय कार्य है, जो कि इन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने किया है। उन्होंने अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से इसका अनुकरण करने की भी अपील की। उन्होंने बताया गया कि परिवार नियोजन का अर्थ सिर्फ परिवार को सीमित करना ही नहीं है बल्कि पूरे परिवार को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, आर्थिक लाभ, परिवार के लोगो की बेहतर जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम को नोडल अफसर डॉ. संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सर्वाधिक पुरुष नसबंदी के लिए सीएचसी बिसवां, पहला और पिसावां के अधीक्षकों क्रमशरू डॉ. अमित कपूर, डॉ. अनिल सचान और डॉ. संतोष चैधरी को एवं सर्वाधिक महिला नसबंदी के लिए जिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. सुनीता कश्यप, सीएचसी गोंदलामऊ और लहरपुर के अधीक्षक क्रमशरू डॉ. धीरज मिश्रा एवं डॉ. अरविंद बाजपेयी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक नसबंदी ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ. अब्बास अली, डॉ. खुर्शीद जैदी, डॉ. कमलेश कुमारी, डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. सुकीर्ति शुक्ला, डॉ. अनिल सचान, सर्वाधिक पीपी आईयूसीडी लगाने के लिए स्टाफ नर्स सुनीता देवी, सीमा और रागिनी पांडेय एवं आईयूसीडी लगाने के लिए एएनएम शीला सिंह, नूरजहां, राजकुमारी एवं त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा लगाने के मामले में सीएचओ कंचन, राखी एवं विकास मिश्रा को सम्मानित किया गया। परिवार नियोजन कार्याक्रम को बढ़ावा देने के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ परिवार नियोजन काउंसलर बिसवां की सुचि वर्मा, सिधौली की विनोदनी वर्मा और महमूदाबाद की विनय कुमारी एवं आशा कार्यकर्ता सुमन, किरन देवी, पुष्पा वर्मा एवं कमलेश कुमारी सम्मानित हुई। सीएम डैश बोर्ड पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महमूदाबाद, मछरेहटा और मिश्रिख के बीपीएम क्रमशरू अंजलि, जीतेंद्र सिंह और शैलेश वैश्य तथा महोली, लहरपुर और मछरेहटा के बीसीपीएम सुधीर, मनोज वर्मा व शंभू को सम्मानित किया गया।
इन्हें मिला जिला स्तरीय पुरस्कार
जिले स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए डीपीएम सुजीत वर्मा, डीसीपीएम रिजवान मलिक, परिवार नियोजन कार्यक्रम के जिला प्रबंधक मो. जावेद, मातृ स्वास्थ्य सलाहकार उपेंद्र यादव, शिशिर सक्सेना, उपेंद्र शुक्ला, रामबली शर्मा के साथ ही जपाइगो संस्था की वरिष्ठ प्रोग्राम ऑफीसर जासमिन अंजुम, और पीएसआई के कमलेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।






