उत्तर प्रदेशहाथरस

झटका मशीन के तारों में उलझने से किसान की करंट लगकर मौत

जन एक्सप्रेस हाथरस|सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी राधे में खेत पर काम कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब झटका मशीन के खुले तारों में उलझने से व्यक्ति को तेज करंट लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक खेत में कृषि कार्य कर रहा था, तभी अचानक मशीन के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण झटका मशीन के तारों में लापरवाही सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button